वसुन्धरा राजे सिंधियाभारत के राज्य राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।
वसुन्धरा राजे का जन्म 8 मार्च 1953 को मुम्बई में हुआ। वह भूतपूर्व ग्वालियर राजघराने की पुत्री हैं। उनके पिता का नाम जीवाजीराव सिन्धिया और माँ का नाम विजया राजे सिंधिया है। उनके भाई माधवराव सिंधिया कांग्रेस नेता थे। उनका विवाह धौलपुर के जाट राजघराने में हुआ। उनके पुत्र दुष्यंत सिंह का विवाह निहारिका सिंह के साथ हुआ।[1]
वसुन्धरा राजे ने अपने जीवन का पहला चुनाव सन 1984 मे मध्यप्रदेश के भिडं लोकसभा क्षेत्र से लड़ा था जिसमे उनकी हार हुई। उस वक्त पूरे देश में इंदिरा गांधी की हत्या की वज़ह से काग्रेस के पक्ष मे सहानुभूति की लहर चल रही थी और इसी का फायदा उठा काग्रेस के प्रत्याशी कॄष्णा सिंह ने राजे को लगभग 88000 वोट से हरा दिया । राजे को 1984 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। इसके बाद 1985-87 के बीच राजे भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान की उपाध्यक्ष रहीं। 1987 में वसुंधरा राजे राजस्थान प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं। उनकी कार्यक्षमता, विनम्रता और पार्टी के प्रति वफादारी के चलते 1998-1999 में अटलबिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में राजे को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया। वसुंधरा राजे को अक्टूबर 1999 में फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। भैरोंसिंह शेखावत के उपराष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें राजस्थान में भाजपा राज्य इकाई का अध्यक्ष बनी।[2]
2013 में गहलोत सरकार को सता से हटाने के लिए उन्होंने 'सुराज संकल्प यात्रा' निकाली जिसका उन्हे भरपूर समर्थन मिला और वह राज्य की दूसरी बार मुख्यमंत्री बनीं। सन 2018 में एक बार फिर वंसुधरा राजे के चुनावी रथ 'राजस्थान गौरव यात्रा' को अमित शाह ने राजसमन्द जिले से रवाना किया जो राजस्थान की Cardinal विधानसभाओं से गुजरा, लेकिन इस बार वह सरकार बनाने में सफल नहीं हो सकीं।
वसुंधरा राजे दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी है और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष हैं|
वसुंधरा राजे के राजनीतिक जीवन पर इतिहासकार विजय नाहर की लिखी पहली पुस्तक वसुंधरा राजे और विकसित राजस्थान प्रभात प्रकाशन, दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुई और सर्वप्रथम राज्यपाल कल्याण सिंह को भेंट की गई।[3]
| व्यक्तिगत आँकड़े | |
|---|---|
| नाम | राजे, वसुन्धरा |
| अन्य नाम | |
| लघु वर्णन | भारतीय राजनीतिज्ञा |
| जन्म तिथि | 8 मार्च 1953 |
| जन्म-स्थान | मुम्बई |
| मृत्यु तिथि | |
| मृत्यु स्थान | |